चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद,प्रधानमंत्री ने किया था टेलीफोन….

नई दिल्ली।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि कल और आज कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पिता तथा कैबिनेट मिनिस्टर रामविलास पासवान के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जानने के लिए फोन पर बात की।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने रामविलास पासवान के इलाज में लगे डॉक्टरों से भी बात की। सांसद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि इस कठिन घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ में खड़े रहने के लिए सहृदय धन्यवाद।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आईसीयू में एडमिट है।जहां उनका चिकित्सकों के देख-रेख में इलाज चल रहा है।उनके पुत्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद चिराग पासवान निरंतर उनके साथ बने हुए हैं। बिहार में विधानसभा की रणभेरी लगभग बज उठी है।इसके बावजूद चिराग पासवान बिहार नहीं आ पा रहे हैं।उन्होंने कल एक भावुक खत लिखकर अपने कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के समक्ष यह जाहिर किया था कि कठिन परिस्थिति में जब पिता रामविलास पासवान गंभीर स्थिति में हैं। तो ऐसे में उन्हें छोड़कर बिहार आना उन्हें ठीक नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते हैं कि वह चुनाव के दृष्टिकोण से अभी बिहार जाएं।मगर उनका मन अपने बीमार पिता को इस हाल में छोड़ कर बिहार जाने का नहीं हो रहा है।आज सोशल मीडिया पोस्ट कर चिराग पासवान देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई दफे फोन पर बात करके उनके धैर्य को मजबूत किया है।

You may have missed