चिराग ने दिया धन्यवाद,लोजपा अब नहीं रहेगी भाजपा-जदयू के साथ!
पटना/नई दिल्ली।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संकट की घड़ी में साथ देने वाले सभी लोगों को ट्वीट कर कर धन्यवाद दिया है। दरअसल कल चिराग पासवान के पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत शाम में अचानक खराब हो गई थी।जिसकी वजह से लोजपा के संसदीय बोर्ड की मीटिंग को टालना पड़ गया।पहले से अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की कल तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।इसी वजह से कल लोजपा अपने संसदीय बोर्ड की मीटिंग नहीं कर सकी। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज उठने के बाद अभी तक लोजपा का राजग में रहने या ना रहने के मामले में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं आ सका है।लोजपा भाजपा से सीटों को लेकर बात कर रही हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोजपा को भाजपा से अपेक्षित सीटें नहीं मिल रही हैं।पिछले एक सप्ताह से बिहार की राजनीति चिराग पासवान के फैसले का इंतजार कर रही है।मगर चिराग पासवान कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा बिहार के संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव ने चिराग पासवान को मैनेज करने का हर संभव प्रयास किया है। मगर भाजपा के द्वारा ऑफर की जा रहे सीटों को लेने के बाद चिराग पासवान की पार्टी गर्त में चली जाएगी।इसलिए चिराग पासवान ऑफर ठुकरा रहे हैं।बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में यह खबर तो एकदम साफ हो गई है कि लोजपा अब एनडीए में नहीं रहेगी।दरअसल 48 घंटे पूर्व ही लोजपा के द्वारा बिहार में सीएम नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना पर बड़ा करारा हमला बोला गया था।उसके बाद से यह माना जा रहा है कि लोजपा तथा जदयू एक साथ लाकर चुनाव मैदान में नहीं उतर सकते हैं।


