कर्पूरी जयंती के बहाने चिराग का CM नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में दलित और अतिपिछड़ा समाज को जोड़ने के बजाए खंड-खंड में बांटा

पटना। कानून गरीबों के लिए है, बड़े लोगों के लिए नहीं। शराबबंदी कानून पूर्ण रूप से विफल है। शराबबंदी कानून का दंश दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज के लोग झेल रहे हैं। हजारों लोग जेल में है। उक्त बातें रविवार को लोजपा (रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित संकल्प सभा का उद्घाटन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा।
उन्होंने कहा कि बिहार में समाज को जोड़ने के बजाय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ने का काम किया है। खंड-खंड में समाज को बांटा है। हमारी पार्टी दलित, अतिपिछड़ा और समाज के वंचित तबका को डॉ. लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के सिद्धान्त के तहत राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़ेगी। आजादी के 75 वर्षो के बाद भी जो समाज सत्ता से वंचित रहा है, उसे सत्ता में भागीदार बनाएंगी।


श्री पासवान ने कहा कि समाजिक विषमता की खाई जितनी चौड़ी और भयावह है, उतना ही भयावह खाई आर्थिक विषमता की है, इस खाई को हमारी पार्टी पाटने का काम करेगी। इसे पाटने में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व है लेकिन बिहार का शिक्षा व्यवस्था चौपट है।
चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में अपराधिक घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हो रही है। लूट, अपहरण, डकैती व हत्या की घटनाओं में 67% की वृद्धि हुई है। सरकार के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कुछ नहीं है।
समारोह की अध्यक्षता पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा ने किया। जबकि सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रो. रामप्रवेश यादव, महिला सेल की अध्य्क्ष शोभा सिन्हा, महिला सेल की उपाध्यक्ष अंजू देवी, मो. अफरोज आलम, विभीषण शर्मा, अमन शांडिल्य, मो. सलाम, कचहरी पासवान, युवा के प्रदेश महासचिव इमरान अली, सरोज शर्मा, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पशुराम पासवान, सदस्यता प्रभारी संजय रविदास, नन्द किशोर यादव, जदु भगत, रामटहल महतों, उमेश शर्मा, दिलीप यादव, रामभगत साह, ललन पासवान, शिवानी देवी, पंकज मिश्रा ने सम्बोधित किया।

You may have missed