February 11, 2026

PATNA : गर्मी की छुट्टी पर बच्चों ने लिया संकल्प

पटना। आज दीघा स्थित सुसमय द्वारा संचालित आदर्श बाल विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने गर्मी की छुट्टी के मौके पर घर एवं आसपास के बुजुर्गो, दादा-दादी के साथ मनाने, उनके जीवन के अनुभव को साझा करने का संकल्प लिया। वही इस अवसर पर पूर्व स्कूल कैप्टन एवं सुसमय बाल संसद की सदस्या एवं स्कूल कैप्टन सोनू कुमार के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर बच्चों ने परम पिता परमेश्वर से अपने विधालय के सभी बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों के लिए मंगलकारी छुट्टी की कामना की। वही बाद में पूर्व काउंसिल मेंबर सृष्टि राज एवं स्नेहा राज के नेतृत्व में बच्चों ने अपने घरों एवं आसपास के बुजुर्गो के हालात एवं उनके जीवन के अनुभव को साझा करने हेतु शपथ लिया। वही इस मौके पर उपस्थित सुसमय सचिव रशिम दुबे ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस गतिविधि में शामिल बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम में सीनियर टीचर आरती कुमारी, सलाहकार सदस्य शैलेंद्र कुमार दुबे के अलावा रितु राज, खुशी राज, प्रिस कुमार, शुभम् कुमार, जया कुमारी आदि बच्चों की उपस्थिति रही।

You may have missed