February 15, 2026

फतुहा : नहाने के क्रम में 10 साल का बच्चा गंगा नदी में डूबा, तलाश जारी

फतुहा। बुधवार को रायपुरा स्थित सीढी घाट पर नहाने के क्रम में एक दस वर्षीय बच्चा गंगा नदी में डूब गया। इस घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल गंगा में कूदकर उसकी तलाश की लेकिन गंगा के तेज धारा में उसका कोई अता पता नहीं चला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम की गंगा में तलाश जारी थी। डूबे बच्चे की पहचान रायपुरा निवासी मोहम्मद फिरोज के 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सुवहान के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि बच्चा अपने अन्य दो साथियों के साथ दोपहर में गंगा में स्नान करने के लिए सीढी घाट पहुंचा था। डूबे बच्चे को तैरना नहीं आता था। वह पानी में उतरते ही गंगा के तेज धारा के चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से जहां रायपुरा में मातम पसरा हुआ है, वहीं बच्चे के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

You may have missed