PATNA : प्रमुखपति व मनरेगा पीओ से मुखियागण नाराज

  • मुखियागण व पंचायत समिति सदस्यों की अनुपस्थिति में BDC की बैठक स्थगित

पटना,दुल्हिन बाजार। दुल्हिन बाजार मुखिया संघ की ओर से प्रमुखपति व मनरेगा पीओ पर मनमानी व शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित BDC की बैठक का बहिष्कार किया गया। वही मुखियागण व कई पंचायत समिति सदस्यों को नही पहुंचने से बैठक को स्थगित कर दी गयी। मिली जानकरी के अनुसार शुक्रवार को दुल्हिन बाजार प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में BDC की बैठक आयोजित किया गया। जहां बैठक में भाग लेने स्थानीय बिधायक संदीप सौरभ पहुंचे। वही काफी इंतजार करने के बावजूद भी 14 पंचायत वाले प्रखण्ड से 13 मुखिया बैठक में भाग लेने नही पहुंचे। जबकि 17 पंचायत समिति सदस्यों में 8 पंचायत समिति सदस्य भी नही पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों को अनुपस्थित देख बैठक को स्थगित कर दिया गया। वही इस सम्बंध में जानकारी लिए जाने पर दुल्हिन बाजार के मुखियागण ने बताया कि यहां के प्रमुखपति मनोज यादव पंचायतों में नियुक्त आवास सहायकों के साथ अभद्र व्यवहार करते है व धमकाते भी है। साथ ही प्रमुख पति रोजगार सेवकों के ऊपर बिना मुखिया के सहमति के योजना खोलने के लिए दबाव बनाते है। साथ ही मुखियागण ने बताया कि कुछ पंचायतो में दुल्हिन बाजार मनरेगा पीओ मुखिया को विश्वास में लेकर योजना खुलवा लेते है तथा कार्य पूरी होने पर खुलेआम शोषण चालू करवा देते है।

वही दुल्हिन बाजार मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत यादव ने बताया कि बीते गुरुवार को दुल्हिन बाजार में प्रखण्ड मुखिया संघ की बैठक हुई थी। जिसमे 14 पंचायतोवाली दुल्हिन बाजार प्रखण्ड से 13 मुखिया लोगो ने भाग लिया था। उसी दौरान संघ की ओर से प्रमुख पति व मनरेगा पीओ द्वारा पंचायत कर्मियों पर दवाब बनाने, मनमानी करने व शोषण करने का आरोप लगाते हुए आगामी BDC की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। जिसकी जानकारी मुखिया संघ की ओर से एक लिखित आवेदन सौंप दुल्हिन बाजार BDO पंकज कुमार दीक्षित को दी गई थी। जबकि मामले की पुष्टि करते हुए दुल्हीन बाजार BDO पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को ही मुखिया संघ की ओर से बैठक को बहिष्कार करने सम्बन्धित ज्ञापन दी गयी थी। वही शुक्रवार को कोरम पूरा नही होने के कारण बीडीसी की बैठक स्थगित कर दी गयी है।

About Post Author

You may have missed