पालीगंज में मुखिया संघ ने बैठक कर हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय, सौंपा ज्ञापन

पटना,पालीगंज। नगर पंचायत स्थित शबरी भवन में बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वाहन पर बुधवार को प्रखण्ड मुखिया संघ की बैठक की गई। वही इस बैठक की अध्यक्षता पालीगंज मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार यादव ने किया। वही इस बैठक में ग्राम पंचायत को 73 वां संविधान संशोधन के तहत पदक 29 अधिकारों को पूर्णरूपेन ग्राम पंचायत को सौपने आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वही, मुखिया संघ के पालीगंज प्रखण्ड अध्यक्ष आनंद कुमार यादव ने बताया कि बिहार में मुखिया के अधिकार को छिनने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम सभा के रक्षा हेतु पारित निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित करने आदि को लेकर 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल करने एवं कार्य को बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वही आनन्द यादव ने कहा कि आमसभा में चयन किया गया कार्य नही होगा तो हम लोग 31 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगे। वही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार को प्रखंड के मुखिया संघ के द्वारा विभिन्न तरह की मांग, हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार को लेकर ज्ञापन सौपा गया। वही इस मौके पर कल्याणपुर पैपुरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार यादव, गुड्डू शर्मा, ज्ञानवर्धन शर्मा, निकेश कुमार, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, रेयासत हुसैन, ममता कुमारी, ज्ञान वर्धन शर्मा, सुबैदा खातून, नीरा देवी, दशरथ राम, सरोज कुमार, आशा देवी, मीरा देवी, दुखनी देवी, विजय कुमार, दीपू कुमार, कंचनमाला, अनिशा कुमारी सहित सभी मुखिया मौजूद थे।
