समाधान नही बल्कि व्यवधान यात्रा पर जा रहे मुख्यमंत्री, 2025 में विदाई होना तय : विजय सिन्हा

पटना। सीएम नीतीश की समाधान यात्रा को लेकर बिहार में फिर से एक बार फिर से राजनीति का दौर शुरू हो चूका है। वही नीतीश की इस यात्रा को लेकर एक बार फिर से विजय कुमार सिन्हा ने इस यात्रा को विदाई और व्यवधान यात्रा बताया है। बिहार भाजपा और विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा हैं कि गांधी जी के 7 पापकर्म सिद्धांत सारे सकारी भवनों में लिखा गया है आज उसी सिद्धांत के तहत सिद्धांत विहीन राजनीति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार आज भ्रष्टचारी और जातीय उन्माद फैलाने वाले लोगों के गोद में जाकर बैठ गए हैं। इन्होंने आज सुशाशन का कुसाशन कर रख दिया है। राज्य में आज अपराध और भ्रष्टचार चरम पर है और आप इन सबका का समाधान यात्रा करने जा रहे हैं और उसमें जनता से दूरी बना रहें हैं तो फिर यह किस तरह की यात्रा है। इसके आगे सिन्हा ने कहा की नीतीश कुमार कल से बिहार के लिए समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि इसके विपरीत व्यवधान यात्रा पर निकल रहे हैं। इनकी यही यात्रा बिहार से विदाई की यात्रा होने वाली है। मुख्यमंत्री जनता से दूरी बनाकर जनप्रतिनिधियों को अपमान करके अपने इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण नहीं देना उनके लिए आने वाले समय में नुकसानदेह साबित होगा।

You may have missed