January 29, 2026

2024 में खत्म हो जाएगी JDU, चिराग ने कहा- इसलिए सांसदों व विधायक से मिल रहे है मुख्यमंत्री

  • भष्ट्राचार की गंगोत्री में डुबी है पूरी नीतीश सरकार : चिराग पासवान

पटना। 2024 में JDU का वजूद समाप्त हो जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश को इसका पूरा अभास है, इसलिए 13 वर्षों तक जिन सांसदों व विधायक को अपने से दूर रखा आज उनकी बैठक कर रहे हैं और जनसंपर्क करने की सलाह दे रहे है। उन्होंने आगे कहा की यह सब कदम अपने अस्तिव को बचाने के लिए उठा रहें है। यह उक्त बाते आज श्रीकृष्णापुरी पटना में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार दूसरों के पार्टी को लगातार तोड़ते रहें है। आज स्वयं की उनकी पार्टी टूट के कगार पर है। चिराग ने कहा की JDU के अनेकों सांसद व विधायक हमारे संपर्क में है। चिराग ने बताया कि बिहार में महाराष्ट्र जैसी स्थिति की संभावना बन रही है। आगे चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार अंहकार में डुबे हुए है। जन समस्याओं को लेकर जनता पर लगातार उनकी समस्या सुलझाने के बजाय लाठी का सहारा ले रहें है। आपातकाल से भी बदतर स्थिति है बिहार की। उन्होंने कहा की भष्ट्राचार की गंगोत्री में पूरी सरकार डुबी है। पूरा बिहार के युवा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भुखमरी के शिकार हो रहें है। वही बेरोजगार युवा मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन कर रहें है।

You may have missed