गंभीर बीमारी से हुई मुखिया की मौत, शव यात्रा में उमड़ी जन सैलाब, पंचायत वासियों ने दी नम आंखों से बिदाई

पटना। पालीगंज/ अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र स्थित मेरा पतौना पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया की मौत रविवार को पटना स्थित हाईटेक अस्पताल में गम्भीर बीमारी के कारण हो गयी। जिसकी शव यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ी। वही पंचायत वासियों ने नम आंखों से बिदाई दिया। जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र स्थित मेरा पतौना पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी अपने पूरे परिवार के साथ पालीगंज स्थित अपने आवास में रहती थी। शुक्रवार की देर शाम अचानक उसकी तवियत खराब हो गयी। जिसे देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टर ने पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया। वही परिजनों ने उसे इलाज के लिए पटना स्थित हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां तबियत में कुछ सुधार हुआ। लेकिन शनिवार की शाम पुनः तबियत खराब होने लगी। जिसे देख मुखिया को आईसीयू में भर्ती किया गया। लेकिन रविवार की सुबह चार बजे उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे मेरा पतौना पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी। जब सुबह दस बजे मुखिया की शव उनके गांव निरखपुर पहुंची तो अंतिम दर्शन को लेकर पंचायत वासियों व अन्य लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वही सूचना पाकर पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने भी पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिए। जब दोपहर दो बजे दाह संस्कार को लेकर शव यात्रा निकाली तो शव यात्रा के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ी। यह जन सैलाब गांव से तीन किलोमीटर दूर समदा गांव स्थित पुनपुन नदी घाट पहुंची। जहां मुखिया मनोरमा देवी की दाह संस्कार की गयी। मौके पर हजारों लोगों ने मुखिया को नम आंखों से बिदाई दिया।
शव यात्रा व दाह संस्कार कार्यक्रम में पूर्व बिधायक दीनानाथ सिंह यादव, जिला पार्षद रामनारायण यादव, पूर्व जिला पार्षद रंजन यादव, पूर्व जिला पार्षद अरबिंद कुशवाहा, सरपंच अमित कुमार उर्फ मिथुन बाबा, पूर्व मुखिया पंकज शर्मा, उप मुखिया पति नरेंद्र पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता चन्दन वर्मा, पंचायत समिति सदस्य रणजीत कुमार, माले नेता उमेश मांझी, सुधीर सिंह, अनुराग शर्मा व पूर्व मुखिया देवनारायण बिंद सहित हजारों लोग मौजूद थे। ज्ञात हो कि मेरा पतौना पंचायत के मेरा गांव के एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखनेवाली मनोरमा देवी की शादी 20 वर्षों पूर्व निरखपुर गांव स्थित पूजन यादव के पुत्र विजय यादव के साथ हुई थी। बाद में बिजय यादव एक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बने। जिन्होंने पालीगंज में जमीन खरीदकर पत्नी मनोरमा देवी व बच्चों के साथ रहते थे। इसी दौरान मनोरमा देवी ने वर्ष 2016 में मेरा पतौना पंचायत से चुनाव जीतकर मुखिया बनी। वही उन्होंने दुबारा वर्ष 2021 में भी मेरा पतौना पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव जीती थी।