February 16, 2026

चीफ सेक्रेटरी से कहा सीएम नीतीश ने-हेलीकॉप्टर लीजिए.. खुद जाकर पता लगाइए….

पटना।प्रदेश के खेतों में पराली जलाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा है कि हेलीकॉप्टर के जरिए जांच करें कि राज्य के किस इलाके में खेतों के अंदर पराली जलाई जा रही है।बांका से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं खेतों में पराली जलाया जाने को देखा था।उन्होंने कहा कि खेतों में पराली या कृषि अवशेषों को जलाया जाना बिल्कुल गलत है।इसलिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव को जिम्मेदारी दी है कि हेलीकॉप्टर के माध्यम से निरीक्षण करें।पता लगाएं कि किन-किन इलाकों में खेतों के अंदर पराली जलाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन-चार दिन के अंदर राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से मुख्य सचिव खुद हवाई सर्वेक्षण करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए पर्यावरण तथा कृषि के विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेतों के अंदर पराली जलाए जाने को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विज्ञापन के मार्फत से सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती रही है। मगर जमीनी स्तर पर इसका अनुपालन अभी तक सुनिश्चित नहीं हो सका है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जागरूकता अभियान चलाएगी।किसानों को समझाया जाएगा कि खेतों में पराली जलाए जाने का कितना नुकसान है। उन्होंने कहा कि खेतों के अंदर पराली चलाया जाने से पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचता है।

You may have missed