विपक्षी एकता के मुहीम को लेकर रांची पहुंचे अशोक चौधरी, बोले- देश की जनता बदलाव चाह रही, विपक्षी एकता बने

रांची/पटना। आगमी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। वही जहां खुद संभव नहीं हो रहा वहां अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं। वही झारखंड में बिहार के भवन मंत्री अशोक चौधरी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि देश में सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर BJP के खिलाफ चुनाव लड़े। इसके लिए विपक्षी पार्टियों की एकजुटता का प्रयास हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने झारखंड आने के प्रयोजन का पार्टी को मजबूती प्रदान करना बताया। पर उन्होंने यह इनकार नहीं किया कि विपक्षी एकजुटता के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता बदलाव चाह रही है। ऐसे में देशभर की विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है। वही इसके लिए काम किया जा रहा है। झारखंड में भी JDU के वरिष्ठ साथी आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की है। विपक्षी एकजुटता का नेता कौन होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने नाम लेने से इनकार किया और कहा कि अभी एक मंच पर सभी पार्टियों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों का नेता कौन होगा, इसका विचार सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आकर तय करेंगी। एक मंच पर देश भर की विपक्षी पार्टियां हों, इसके लिए सभी विपक्षी दलों को कंप्रामाइज करना होगा। वही उन्होंने कहा कि जब आप बड़ा कुछ पाना चाहते हैं तो आपको छोटे कंप्रमाइज करने पड़ते हैं।
सकारात्मक दिशा में चल रहा विपक्षी एकता का प्रयास
वही बातचीत के क्रम में अशोक चौधरी ने कहा कि देशभर में हमारे नेता विपक्षी एकता का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी एकता का यह प्रयास सकारात्मक दिशा में चल रहा है। हमारे नेता की इच्छा है कि देश में सशक्त विपक्ष हो। आने वाले चुनाव में हम BJP का मजबूती के साथ सामना करें। वही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विपक्षी एकता विस्तृत स्वरूप आपको देखने को मिलेगा। राज्य में पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उभरना चाहती है। वही इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं। पुराने साथी के सहयोग से हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे जो साथी हैं, उन्होंने अच्छी प्लानिंग की है। तीन-तीन जिला कर के हम दो फेज में जाएंगे।

You may have missed