RJD कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती मनी
फतुहा। गुरुवार को स्थानीय वाणी पुस्तकालय के परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनायी। इस दरम्यान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी आदर्शों व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें किसान नेता के रुप में भी याद किया। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवपूजन प्रशांत, प्रदेश महासचिव श्याम नंदन यादव, नगर मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव के साथ-साथ राधेश्याम प्रसाद, भोला सिंह, मनोज कुमार, मनोज यदुवंशी समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


