February 12, 2026

बड़ी वारदात-छपरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या,इलाके में भय तथा दहशत का माहौल

पटना। राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के चौथे चरण के दौरान बिहार में अपराधियों ने कोहराम मचा कर रख दिया है।प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या जैसे संगीन वारदातों की झड़ी लग गई है।आज बेखौफ अपराधियों ने छपरा जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है।हत्या की इस घटना से पूरे जिले में भय तथा दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।अपराधी पुलिस की विधि व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए  बड़ी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं।हत्या की ये वारदात छपरा के नगर थाना इलाके के रोजा मोहल्ले  का है,जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक प्रॉपर्टी कारोबारी की पहचान हरेंद्र राम के रुप में की गई है। मृतक हरेंद्र राम मूल रुप से परसा थाना इलाके के सकरडीह गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हरेंद्र राम अभी रोजा मोहल्ले में रह रहा था।गुरुवार की सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था।तभी बाइक सवार अपराधियों ने घर से बाहर ही उसे गोलियों से भून दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ हो चुकी है।

You may have missed