February 20, 2026

PATNA : लोजपा (रा) का दामन छोड़ रालोजपा में शामिल हुए चंदन सिंह

पटना। लोजपा से अपनी राजनीति यात्रा शुरुआत करेनवाले प्रखर प्रवक्ता तथा लोजपा(रा) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने आज रालोजपा की सदस्यता ग्रहण करायी एवं पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया। बता दे की पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में चंदन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वही उन्होंने इसे अपना घर वापसी बताया। उनकी रालोजपा में वापसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन सिंह शुरू से ही पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करते रहे हैं, इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा लोगों तक पार्टी की नीति एवं कार्यक्रम को मजबूती से पहुँचाया जा सकेगा। वही इस अवसर पर फूलों की माला के साथ चंदन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वही इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में रालोजपा की जनउपयोगी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगें। वही उन्होनें कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके सियासी अभिभावक हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वे बिहार के विकास एवं लोक कल्याण के मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी बात रखेगें। वही प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि चन्दन सिंह के घर वापसी पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवजानी मित्रा, मयंक मौली, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा, मनीष आनन्द, चन्दन कुमार, छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव, रंजीत पासवान, मिंटू यादव, विजय सिंह, राधाकान्त पासवान, शंकर पासवान, देवेन्द्र कुशवाहा सहित कई अनेको लोगों ने कहा कि इनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

You may have missed