मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुसने वाला लहरिया कट बाइकर्स निकले चैन स्नैचर, महिला से छिनतई कर भाग रहे थे बदमाश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने के दौरान सुरक्षा घेरे में घुसे बाइकर्स मामले का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दे की CM नीतीश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चैन स्नैचर निकले हैं। वारदात के बाद दोनों अपराधी भाग रहे थे। इस पुरे मामले की जानकरी देते हुए पटना SSP राजीव मिश्रा ने बताया की दोनों आरोपी मसौढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। दरअसल, आज सुबह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। रोज की तरह नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइकर्स गैंग के 2 सदस्य CM का सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गए। CM बाइक से टकराने से बचे। उन्होंने बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी। दोनों बाइकर्स को हिरासत में लिया गया था और पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना SSP राजीव मिश्रा ने बताया है कि दोनों बाइकर्स असल में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते थे। आज सुबह बोरिंग रोड स्थित वर्मा सेंटर के पास मॉर्निंग वॉक करने आई महिला से गिरफ्तार बाइक सवारों ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

वहीं फरार होने के क्रम में अपराधी CM के सुरक्षा घेरा में घुस गए। दोनों अपराधी मसौढ़ी के रहने वाले हैं। वहीं इनका तीसरा साथी अभी भी फरार है। जिसकी तलाशी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि CM नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से 7 सर्कुलर रोड की ओर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार से बाइकर्स बेतरतीब तरीके से मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए। वे CM को कट मारते हुए निकल गए। वही इस दौरान नीतीश कुमार बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि CM नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। एक ही बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है। पटना SSP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

About Post Author

You may have missed