पंजाब से पैदल आ रहे छह बिहारी मजदूर उत्तर प्रदेश के हाईवे पर बस दुर्घटना में मारे गए,चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

अमृतवर्षा सेंट्रल डेस्क। करुणा महामारी को लेकर देशभर में लागू किए गए लॉक डाउन का सर्वाधिक बुरा प्रभाव प्रवासी श्रमिक वर्ग पर पड़ रहा है खास तौर पर इसका शिकार प्रवासी श्रमिक वर्ग सड़कों पर हो रहे हैं साधन न मिलने पर पैदल ही अपने राज्यों के लिए निकल पड़े मजदूर कभी ट्रेन की पटरियों पर कुचले जा रहे तो कभी ट्रक और बस के नीचे आ जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।इस सड़क हादसे में 6 बिहारी  मजदूरों की मौत हो गयी है। सभी मजदूर पंजाब से बिहार के लिए पैदल चले थे।इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गयी जबकि चार की हालकत गंभीर बतायी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार रात करीब एक बजे ये  दर्दनाक हादसा हुआ। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर पंजाब से लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर है। देर रात सभी घायलों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेरठ के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास हुआ। बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले कुछ मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

About Post Author

You may have missed