महावीर कैंसर संस्थान में कार्यरत कर्मियों के साथ कैंसर पीड़ित मरीजों ने धूमधाम से मनाई क्रिसमस
- कैंसर पीड़ित के बीच जब गाया जिंगल बेल…जिंगल बेल तो खिलखिला उठा महावीर कैंसर संस्थान
पटना(अजीत)। कैंसर के चलते असहनीय दर्द और पीड़ा से कराहते मरीजों के साथ दिनचर्या बिताने, दवाओं के सहारे मरीजों की सेवा में लगे नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स अन्य कर्मियों ने जब कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज सेवा के साथ ही क्रिसमस समारोह में जिंगल बेल की धुन पर गाना और थिरकना शुरू किया तो महावीर कैंसर संस्थान भी खिलखिला उठा। दरअसल, महावीर कैंसर संस्थान का नाम जेहन में आते ही जानलेवा कैंसर रोगों से त्रस्त अंतिम सांसें ले रहे मरीज और उनके परेशान बेहाल परिवार वालों का चेहरा सामने आ जाता है। हर कोई यहां परेशान और भीड़ के बीच जल्दबाजी में ही दिखता है, चाहे वह मरीज का परिवार हो या नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर्स हो, ऐसे संस्थान में जब माहौल खुशी का हो तो हर कोई झुमने पर मजबूर तो हो ही जाएगा। महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर पीड़ित मरीजों के साथ आज क्रिसमस धूमधाम से मनाई गई। वही महावीर कैंसर संस्थान में कार्यरत कर्मियों के साथ कैंसर पीड़ित मरीजों उनके तीमारदारों के लिए क्रिसमस का खूबसूरत सिंगल नृत्य, ग्रुप नृत्य एवं गायन पेश कर खूम धमाल मचाया गया। कैंसर पीड़ित मरीजों की सेवा में लगे कर्मियों व नर्सिंग स्टाफ का बेहतरीन परफॉर्मेंस को देख खचाखच भरे सभागार में उपस्थित लोगों ने उनकी जोरदार ढंग से हौसला अफजाई की। डॉ. मनीषा सिंह, चिकित्सा निदेशक ने अपनी बच्चो कर्मियों को शुभकामनाऐं दी व लगन से काम करने के लिए प्रोतसाहित की। उन्होंने आगे कहा कि कैंसर से लड़ रहे मरीजों की दिन रात सेवा करने वालों नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स अन्य कर्मियों को मुस्कुराते नाचते गाते देख देख नए जोश के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है। वही इस कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया। वही इस मौके पर संस्थान के चिकित्सकगण, चिकित्साकर्मी एवं भारी संख्या में नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थीं।


