October 29, 2025

प्लास्टिक कैरी बैग के विरूद्ध अभियान में अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी: 105 क्वींटल प्लास्टिक जब्त एवं चार गिरफ्तार

पटना। जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी राजेश रौशन ने पटना सिटी अंतर्गत गुरू के बाग शरीफगंज में नवल किशोर राय की अवैध फैक्ट्री में की छापेमारी। नवल किशोर राय की कवाड़ दुकान के पीछे गुप्त (चोर दरवाजा) दरवाजा से प्लास्टिक फैक्ट्री का किया जा रहा था संचालन। गुप्त दरवाजा को तोड़कर छापामार दल फैक्ट्री पहुंचा। जिलाधिकारी ने बताया कि छापामारी में अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी श्री राजेश रौशन ने 100 क्वींटल प्लास्टिक जब्त किया। उन्होंने 22 मशीन जब्त कर सील किया। सभी जब्त 22 मशीन एवं 100 क्वींटल प्लास्टिक को बाजार समिति के गोदाम में रखा गया। प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक नवल किशोर राय के विरूद्ध मालसलामी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी ने शरीफगंज स्थित बंद पड़े विस्कुट की फैक्ट्री में से 05 क्वींटल पाॅलीथीन जब्त किया। बिस्कुट फैक्ट्री में पाॅलीथीन संग्रहण किया जा रहा था। बिस्कुट फैक्ट्री के मालिक अमित कुमार पर मालसलामी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त पाॅलीथीन को बाजार समिति के गोदाम में सील कर रखा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंध को पूर्णरूप से लागू करने के लिए छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may have missed