November 21, 2025

पटना में अगले 3 घंटे रहे सावधान, कड़ाके की ठंड का अलर्ट, घरों से न निकले बाहर

पटना। बिहार में कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले तीन घंटों के लिए चेतवानी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो इस दौरान सावधानी बरतें। कोल्ड वेव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है। अब मौसम में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं। जिसका मुख्य कारण हवा की दिशा में परिवर्तन है। पछुआ हवाओं की जगह अब पूर्वा हवाएं चलने लगी हैं, जिससे तापमान और कोहरे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरी बिहार अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर भभुआ), खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, पटना, रोहतास, मे अगले 3 घंटों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। लोंगों को ठंड से बचने का सलाह दिया है। अत्यधिक आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया जिले के एक या दो स्थानों में अगले तीन घंटे के दौरान घना कोहरा कुहासा छाए रहने की प्रबल संभावना जताया है। राजधानी में दो दिनों बाद शुक्रवार को दिन के समय धूप खिली। हालांकि, अधिकांश इलाकों में सुबह के वक्त घना कुहासा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज हवाओं ने कुहासा हटाया और धूप निकल आई। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद ठंडी हवाओं के चलते सर्दी बढ़ गई। राज्य में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को बांका सबसे ठंडा स्थान रहा। बांका के अलावा जमुई और वैशाली में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। बांका का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमुई में यह 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।पटना के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

You may have missed