PATNA : गांधी मैदान थाना के अस्थाई मालखाना से शराबकांड में जब्त कार चोरी, मामला दर्ज

पटना। राजधानी के पटना पुलिस के बांस घाट शवदाह गृह के पास बनाए गए गांधी मैदान थाना के अस्थाई मालखाना से हुंडई एसेंट कार चोरी हो गई है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। आनन फानन में गांधी मैदान थाने के मालखाना प्रभारी संतलाल सिंह ने बुद्धा कॉलोनी थाना में अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी हुई है। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने 7 मार्च 2020 को शराब की बोतल मिलने के कारण हुंडई एसेंट कार को जब्त किया था। गांधी मैदान थाना के मालखाना का सामान थाना के सामने ही रखा जाता था। जिसके कारण वहां जाम लग जाता था। इसीलिए 5 अप्रैल 22 को गांधी मैदान थाना के सामने पड़ी गाड़ियों को बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र स्थित बांस घाट शवदाह गृह के बगल के जगह में रख दिया गया। अब यहां से ये कार गायब है। इतना ही नहीं शातिर चोरों ने वहां रखे ट्रक सहित अन्य गाड़ियों से भी बैट्री, पार्ट पुर्जे, एक्सल सहित कई सामान की चोरी कर ली है। इसके अलावा वहां लगे दस चक्का ट्रक, टाटा इंडिका कार, स्कॉर्पियो, मारूति ऑल्टो कार सहित कई अन्य गाड़ियों के पार्टस शातिरों ने चोरी कर लिया है। अब मामला सामने आने के बाद मालखाना की सुरक्षा के लिए दो जवानों की तैनाती कर दी गई है। इधर बुद्धा कालोनी की पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed