February 16, 2026

महावीर कैंसर संस्थान में 44 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 15 किलो का कैंसर ट्यूमर

पटना,फुलवारीशरीफ। पटना के महावीर कैंसर संस्थान अस्पताल में झारखंड की रहने वाली 44 वर्षीय महिला का पेट का सफल ऑपरेशन का 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया और उसकी जान बचाई गई। दरअसल, बरही हजारीबाग (झारखण्ड) की 44 वर्ष की महिला एक महीने से पेट दर्द एवं पेट में सूजन लेकर महावीर कैंसर संस्थान अपना चिकित्सा कराने पहूँची। सर्जिकल OPD में पेट के कुशल सर्जन डॉ. वेद प्रकाश द्वारा मरीज की जांच की गई। पेट में 25 x 20 सेंटीमीटर का गोला था, जो कि पूरे पेट में ऊपर से लेकर दाहिने तरफ नीचे तक फैला था। पेट के अन्य महत्वपूर्ण अंगों जैसे कि किडनी, आंत इत्यादि पर दवाब बना रहा था। गोला को पेट में घूमाने में भी नहीं बनता था। पहले मरीज के पेट का सी.टी. स्कैन किया गया। उसमें 25 x 20 सेमी का गोला मिला जो कि बीच पेट में दाहिने नीचे की ओर किडनी और यूरेटर पर दवाब डाल रहा था। वही न्यूक्लियर मेडिसीन विभाग में डी.टी.पी.ए स्कैन किया गया। उस स्कैन में बाया किडनी 26 प्रतिशत क्षतिग्रस्त था एवं दाहिना किडनी 74 प्रतिशत क्षतिग्रस्त था। मांस का बॉयोप्सी की गई।जिससे कि यह साबित हो गया कि पूरा मांस स्पींडल सेल नियोप्लासम (कैंसर) है। उसके बाद महत्वपूर्ण सर्जरी का निर्णय लिया गया। पेट के अति कुशल कैंसर सर्जन डॉ। वेद प्रकाश एवं टीम के अन्य शल्य चिकित्सकों ने कई घंटों तक सर्जरी करके पूरे मांस को निकाला, जो कि 15 किलो का था।

साथ-साथ दाहिने तरफ का किडनी भी निकाला गया जो कि मांस के अन्दर था। साथ-साथ पेट के अगल-बगल के हिस्सा जो कि मांस को जकड़े हुये था, उसे भी साफ किया गया। ताकि मांस आसानी से निकल सके। तकनिकी रूप से इस बड़े ऑपरेशन का नाम ‘इन ब्लॉक इक्सिशन विद राइट नेफरेक्टोमी’ बोला जाता है। वही इस सफल ऑपरेशन के बाद मरीज का सारा पारामीटर सामान्य रहा मरीज को अस्पताल से इतने बड़े एवं सफल ऑपरेशन के बाद घर भेज दिया गया है। पुनः उस मरीज को एडजुवाट किमोथेरेपी के लिए महावीर कैंसर संस्थान बुलाया गया है। इस ऑपरेशन में निश्चेतना डॉ. एस. शाने मिराज के नेतृत्व में उनकी टीम एवं कुशल परिचारिकाओं एवं ओ.टी. सहयोगियों ने साथ दिया। वही सर्जरी के बाद फिलहाल महिला की स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है और इस बड़ी और कृटीकल ऑपरेशन के सफलता को लेकर महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों को सभी वरीय चिकित्सक और पदाधिकारियों ने बधाई दी है। वही इस सर्जरी को डॉ. वेद प्रकाश सिटी में सफलतापूर्वक किया है। डॉ. वेद प्रकाश की टीम की सफलता पर महावीर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल सहित डॉ. बी. सन्याल, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. एल. बी. सिंह समेत सभी वरिए चिकित्सकों ने बधाई दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह ने कहा कि महावीर कैंसर संस्थान में 11 ऑपरेशन थियेटरों में प्रतिदिन 30 कुशल शरीर के विभिन्न हिस्सों के कैंसर सर्जनों द्वारा लगभग 15 बड़ी ऑपरेशन एवं 50 से 60 छोटी ऑपरेशन एवं बॉयोप्सी होती है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए एक सप्ताह के अन्दर ही समय मिल जाता है।

You may have missed