August 13, 2026

एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, विभागों का होगा बटवारा

पटना। बिहार में एनडीए सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक है। जानकारी है कि मंत्रिमंडल का आज ही विस्तार हो सकता है। बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के बाद सत्ता पक्ष का पहला एक्शन सामने आया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को थमा दिया। नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सभा का विश्वास नहीं रह गया है। नीतीश कुमार ने रविवार शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ आठ मंत्रियों ने शपथ लिया है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सोमवार को बिहार की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। बिहार में पहले से रिवाज रहा है कि नई सरकार की गठन के बाद उस दिन ही कैबिनेट बैठक होती है लेकिन रविवार को किसी वजह से नीतीश कैबिनेट बैठक नहीं हो पाई। सोमवार को कैबिनेट बैठक में महाधिवक्ता के मनोनयन के साथ ही बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की नई तारीख पर भी चर्चा हो सकती है। नीतीश तेजस्वी की सरकार में बजट सत्र की तारीख 5 फरवरी से तय थी। अब नई सरकार बनने के बाद संभावना है कि पुराने बजट सत्र की उस तारीख का मामला भी समाप्त हो गया। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, प्रेम कुमार, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संतोष सुमन और निर्दलीय सुमीत कुमार सिंह आठ नए मंत्री बने हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नई हुआ है। आज की बैठक में विभागों के बंटबारे के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है।

You may have missed