BIHAR : छठ महापर्व के बाद वाल्मीकि नगर में होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, तैयारी शुरू

पटना। नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक एक बार फिर राजधानी पटना से बाहर होनेवाली है। बिहार सचिवालय में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। यह बैठक छठ के आसपास होगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को तैयारी शुरू करने को कहा है। सीएम नीतीश से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय और राज्य सचिवाल में इस बैठक को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।
सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार राज्य कैबिनेट की बैठक पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में होगी। छठ महापर्व के बाद कभी भी यह बैठक हो सकती है। वाल्मीकि नगर में तैयारी शुरू हो गयी है। सीएम सचिवालय ने इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है। वन एवं पर्यावरण विभाग भी वाल्मीकि नगर में अपनी तैयारियों में लग गया है।
विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वाल्मीकि नगर में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। बताते चलें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग-अलग जगहों पर बिहार कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं। कभी राजगीर में, तो कभी बोट पर, तो कभी बेगूसराय में मंत्रिपरिषद की बैठक कर चुके हैं। एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक राजधानी पटना से बाहर आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

About Post Author

You may have missed