CM नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग समाप्त, औद्योगिक क्षेत्र के विकास समेत इन एजेंडों पर लगी मुहर
पटना। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही मीटिंग खत्म हो चुकी है। वही इस बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगी। बता दे की सुबह करीब 11:30 बजे यह मीटिंग शुरू हुई थी। वही इस बैठक में शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र से लेकर मजदूरों के हित में भी कई फैसले लिए गए।
जल्द जुड़ेगा बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय
नीतीश कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 मई औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 409.33 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। वहीं बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले सब-वे निर्माण योजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन के लिए 542 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना को स्वीकृति
वही इस बैठक में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना योजना अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राघोपुर एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरखा की स्थापना के लिए 86 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। वही इसके लिए 4 करोड़ 68 लाख 61000 की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना नियमावली 2008 के नियम में संशोधन बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना नियमावली 2023 को लागू करने के संबंध में स्वीकृति मिली है। साथ ही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत सामाजिक जागरुकता एवं संस्थागत विकास घटक को क्रियान्वयन के लिए जीविका को हस्तांतरित करने से संबंधित समझौता ज्ञापन प्रारूप की स्वीकृति दी गई है। बता दे की इससे पहले की कैबिनेट की बैठक में भागलपुर के कहलगांव में उपकार के निर्माण, स्वास्थ्य सेवा नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली को कैबिनेट ने स्वीकृत किया था। वहीं, शिवहर में 520 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस 2 उच्च विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी राशि की स्वीकृत की गई थी।


