मुख्यमंत्री ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक, दशहरा से पहले राज्यकर्मियों को देंगे वेतन की सौगात
पटना। सीएम नीतीश ने शुक्रवार कैबिनेट की बैठक बुलाई हैं वही अभी दो दिन पहले ही 10 अक्टूबर को मंगलवार के दिन मंत्रिपरिषद् की बैठक हुई थी। अचानक दो दिन बाद फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया है। ऐसे में कयास यह लगाई जा रही है कि सरकार दुर्गा पूजा का गिफ्ट शिक्षकों को दे सकती है। नीतीश सरकार कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने पर भी फैसला ले सकती है। शुक्रवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में कुछ अहम फैसला लिए जाने की भी चर्चा है। पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कल शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल होंगे। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के उप निदेशक रवि भूषण सहाय ने इस बात की जानकारी दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के फर्स्ट फ्लोर स्थित सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी है। दो दिन बाद फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है। ऐसे में यह आसार दिख रहा है बिहार के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को गुड न्यूज मिल सकता है। चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा सकता है। यह भी संभावना जतायी जा रही है कि इनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ-साथ कैबिनेट की बैठक में कई दूसरे फैसले भी लिए जाएंगे। वही दो दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक मंगलवार के दिन 10 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी थी। नीतीश कैबिनेट ने राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, सहकारिता विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े 14 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी थी। मंगलवार के दिन हुई कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की। अब यदि पैक्स या व्यापार मंडल ससमय शत प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति करते हैं तो पूर्व में दिए दिए जाने वाले प्रोत्साहिन राशि से तीन गुणा अधिक मिलेगा। इस एजेंडे पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही राज्य के सभी सेंट्रल जिलों में एक साइकोलॉजिस्ट की बहाली को हरी झंडी दिखाई गयी। नीतीश कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब राज्य के सभी सेंट्रल जेल में मानसिक रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगी। सभी 8 सेंट्रल जेल में एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी।


