संजय जायसवाल का मुकेश साहनी पर बड़ा आरोप, बोले- VIP का बीजेपी में विलय का भरोसा देकर पलटे सहनी, तभी हुआ पूरा सफाया

पटना। सोमवार सुबह राज्यपाल के आमंत्रण पर राजभवन में अल्पाहार में शामिल होकर लौटने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पत्रकारों के सवाल पर मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाए जाने पर खुलकर बात रखी। कहा कि मुकेश सहनी को वहम हो गया था कि वे सरकार चला रहे हैं। यही कारण है कि उनका पूरी तरह सफाया हो गया। उनके साथ वही हुआ जो होना चाहिए था। यही नहीं, जायसवाल ने दावा किया कि मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी वीआईपी का विलय भाजपा में करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में वे इससे मुकर गए। मुकेश सहनी के इस आरोप पर कि भाजपा ने विश्वासघात किया, डॉ. जायसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी जिसके भी साथ रहे विश्वासघात किए हैं।

संजय जायसवाल ने पत्रकारों से कहा की मुकेश सहनी ने सबसे ज्यादा तो उस समाज को उन्होंने बर्बाद किया जिसने उन्हें बनाया। इसके साथ साथ जायसवाल ने आरोप लगाया कि मुकेश सहनी ने केवल बीजेपी के साथ विश्वासघात नहीं किया, वे जिस समाज के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं उनके साथ भी विश्वासघात किया है। मछुआरा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री पद हुआ करता था। इन्होंने उस पद को हटाकर इसे पदाधिकारी के हाथों में सुपुर्द कर दिया गया है।

You may have missed