PATNA : पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नीतीश कुमार का पुतला दहन

पटना। पालीगंज में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी नेता की मौत से आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय बाजार स्थित बिहटा मोड़ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पटना में भाजपा पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बल प्रदर्शन करते हुए लाठी चार्ज किया गया था। जिसके दौरान जहानाबाद निवासी सह भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गयी थी। जिसके विरोध में शनिवार को पार्टी के बैनर तले पालीगंज स्थित बिहटा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता रघुवेन्द्र शाही तथा संचालन जीत कुमार ने किया। वही इस मौके पर भाजपा के पूर्व पटना जिलाध्यक्ष आसुतोष कुमार ने बताया कि बिहार में तानाशाह की सरकार है जो लोकतंत्र के विरुद्ध है। वही पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा ने बताया कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देख नीतीश सरकार घबरा गई है। वह भाजपा को कमजोर करने के लिए तरह तरह के दमन करने पर उतारू हो गया है। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार सिंह को याद करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। वही सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में महागठबंधन की सरकार नही चलेगी व नीतीश तेजस्वी मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही मौके पर नारेवाजी करते हुए कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। वही इस मौके पर राकेश रौशन, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा, नारायण शर्मा, संदीप गुप्ता, शतीश शर्मा, अरुण कुमार, रघुवेन्द्र शर्मा, रविंद्र रंजन, सिंधु शर्मा व शिवकुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed