मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां; भाग कर बचाई जान, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर। बिहार में बेखौफ अपराधी जब चाहे तब किसी न किसी कांड को अंजाम दे दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ये वारदात मुजफ्फरपुर के सकरा में हुई। यहां सकरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक पंचायत के मुखिया के आवास पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मुखिया के पति बाल -बाल बच गए। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, सकरा थाना क्षेत्र के मच्छी पंचायत में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक मुखिया के घर के बाहर उनके पति के ऊपर गोली चला दी, इसमें मुखिया और उनके पति बाल बाल बच गए। कहा जा रहा है कि अपराधी हत्या के इरादे से आए थे। बताया जा रहा हैं की मच्छी पंचायत के मुखिया कौशल्या देवी के पति ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एक बाइक पर सवार दो अपराधी दरवाजे के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गालियां बकनी शुरू कर दीं। इसके बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने गोलियां भी दागीं। उनकी फायरिंग के दौरान एक गोली घर के बाहर खड़ी गाड़ी में भी लगी है। उधर फायरिंग के बाद जान पर संकट देख किसी तरह से मुखिया और उनके पति ने भाग कर जान बचाई। मुजफ्फरपुर (पूर्वी) पुलिस उपाधीक्षक शाहिरयार अख्तर ने शनिवार को बताया कि इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है।

You may have missed