February 15, 2026

पटना मेट्रो निर्माण में बाधा बन रहे 40 मकानों पर चला बुलडोजर, सैकड़ों लोग बेघर

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां मेट्रो यार्ड बनाने के लिए 40 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। बता दे की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। वही इसी कड़ी में पटना सिटी के अगमकूआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी के बैरिया इलाके में 76 एकड़ जमीन पर मैट्रो यार्ड बनाने के नाम पर 40 आशियाना तोड़ा गया है। वहीं, इस घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। वही नाराज लोगों ने हंगामा किया। साथ ही सरकार व प्रशासन पर जबरन आशियाना तोड़ने और मकान से समान फेकने का आरोप लगाया। वहीं, पीड़ित लोगों का कहना है कि जमीन अधिग्रहित करने के विरोध में लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया। जिसका फैसला महज 15 दिनों में आना है। ऐसे में जिला प्रशासन बिना फैसला का इंतजार किए कार्रवाई कर रही है। पीड़ित लोगों ने बताया कि बिना नोटिस व मुआवजा दिए बुलडोजर चला कर उनका आशियाना तोड़ा जा रहा है। लोग अब घर से बेघर हो गए है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को आशियाना बनाने की बात कहते है पर आज लोगों का आशियाना तोड़ा जा रहा है और उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। वही इस मामले नियुक्त मजिस्ट्रेट का कहना है कि सभी लोगों को नोटिस दिया गया है और मुआवजा भी निर्धारित की गई है। पर लोग मुआवजा नहीं ले रहे है। पीड़ित लोगों ने मकान तोड़ने के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

You may have missed