15 को विद्यापति भवन में ब्राह्मण कुंभ का आयोजन, पटना में आयेंगे देशभर की ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख: आशुतोष झा
पटना। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ,परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष बिहार आशुतोष कुमार जी की अध्यक्षता में आज पटना कार्यलय में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगामी 15 दिसंबर को विद्यापति भवन में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की पटना प्रमंडलीय ब्राह्मण कुंभ और सभी जिलो के संगठन प्रेमियों द्वारा बैठक बिहार के सभी 9 प्रमंडलों और 38 जिलों में ब्राह्मण समाज जी स्तिथी परिस्थिति पर विमर्श के साथ -साथ अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित है। जिसमें देश भर के ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाधिकारी एवं ब्राह्मण हितार्थ राष्ट्रहित में संघर्षशील सभी बंधु बांधवी ब्राह्मण समाज के दशा-दिशा पर निर्णय लेंगे और देश बजे यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही कोर कमेटी की बैठक में सोना झा, रजनीश तिवारी, अभिनंदन पांडे, आलोक झा, उषा दूबे, डॉ निखिल चौधरी, ब्रजमोहन झा, आयुष तिवारी, प्रशांत मिश्रा, अश्विनी कुमार, गोविंद मिश्रा, प्रकाश रंजन झा, प्रियांशु ठाकुर, आदित्य दूबे आदि लोग मौजूद रहें।


