December 8, 2025

छपरा में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर लड़के वालों ने शादी से किया इनकार, मामला हुआ दर्ज

छपरा, बिहार। सारण जिले के छपरा में लड़की पक्ष द्वारा दहेज की मांग को पूरा नहीं करने पर लड़के वालों ने बारात लाने से साफ़ इनकार कर दिया। यह मामला मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव का बताया गया है। आपको बता दें कि लड़की के होने वाले धर्म पति के पिता ने बारात लाने से साफ़ मना कर दिया। बीते रविवार को आने वाली बारात को दहेज में बाइक नहीं मिलने पर शादी को रोक दिया गया। बता दें कि दुल्हन को सजाने के क्रम में लड़की के पिता के मोबाइल फ़ोन पर लड़के के पिता का फ़ोन आया जिसके बाद बाइक की मांग करने लगें।

जिसके बाद बाइक नहीं मिलने पर शादी कैंसिल करने की बात बताई गई। लड़के के पिता ने लड़की के पिता से कहा कि, आपने दहेज में बाइक नहीं दिया है। इसलिए बारात लेकर नहीं आएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए तैयार दुल्हन गुड़िया की माता चन्द्रावती देवी ने लड़के वालों को डेढ़ लाख रुपये दहेज में देने की बात कही। इसके बावजूद बारात के दिन सुबह ही बाइक की मांग कर बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़की वालों ने पुलिस को आवेदन देकर, लड़के वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गुहार लगाई है।

You may have missed