February 14, 2026

छपरा के मदरसा में बम ब्लास्ट से मौलाना की मौत, एक बच्चा जख्मी, प्रशासन में हड़कंप

छपरा। सारण जिले के छपरा के मोतिराज मदरसा में बुधवार देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। मदरसे के पीछे से गेंद जैसा कुछ सामान रखा था, जिसे एक बच्चा नूर आलम उठाकर ले गया। मौलाना को बम होने का शक हुआ तो वह उसे लेकर फेंकने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए और इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौलाना की मौत हो गई। घायल बच्चे का इलाज जारी है। मृतक की पहचान मढ़ौरा‎थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी‎ मौलाना इमामुद्दीन (40 साल) के रूप में हुई है। शव को गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायल बच्चा मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इधर मदरसे में बम फटने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस की एक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरी घटना जिले के गड़खा थाना में मोतिराजपुर गांव की है। डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि बम के नमूने को लेने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से मदरसा के सभी लोग लापता हैं। आस पास को लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि सबूत मिटाने के लिए टाइल्स को पानी से साफ किया गया है। मदरसा के पीछे गेंद जैसा दिखने वाला एक सामान देखकर नूर ने उसे उठा लिया और अंदर लेकर आ गया। हाथ में बम देख मौलाना ने उसे ‎अपने हाथ में लेकर फेंकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बम फट गया। मदरसे में 80 बच्चे और ‎कर्मचारियों की होने की जानकारी मिल रही है।

You may have missed