February 14, 2026

पटना में अज्ञात युवक का शव बरामद; मारपीट के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान

पटना। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के राम नगर मेन रोड से सटे एक चबूतरे से शव बरामद किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के सिर पर कटने का निशान है। दाहिने हाथ पर टैटू का निशान है, बंटी लिखा हुआ है। पुलिस को सुबह में इस घटना की जानकारी मिली। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। परिजन भी सामने नहीं आए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस चोरी के दौरान पिटाई की आशंका जता रही है। जक्कनपुर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने कहा है कि प्रथम दृष्टया लगा रहा है कि चोरी के दौरान पिटाई हुई है। युवक जिसके घर में घुसा होगा, उसने इसका पीछा किया होगा। इसी भागने के क्रम में या बाउंड्री से छलांग लगाने के दौरान इसको गंभीर चोट आई है। भागकर आकर रमना रोड में एक चबूतरे पर कुछ देर बैठा है। उसके बाद वहीं, लेट गया है। फिर नहीं उठा है। घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की है। युवक के हाथ पर एक टैटू बना है, जिस पर बंटी लिखा हुआ है। बहरहाल पुलिस शव के शिनाख्त के साथ बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

You may have missed