December 8, 2025

नालंदा में जंगली सूअर का आतंक : राखी बांधने जा रही महिला को उतरा मौत के घाट, पानी पीने के दौरान वन सूअर ने किया हमला

नालंदा। बिहार के नालंदा में जंगली सूअर का आतंक देखने को मिल रहा है। जहां आज यानी गुरुवार को वन सूअर के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वही यह पूरा मामला जिलें के नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव के पास की है। मृतका की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बिजली पासवान की वर्षीया पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है। वही जंगली सूअर के हमले में मारे गए महिला के परिजन ने बताया कि बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर से वह अपने मायके नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव आ रही थी। तभी उसे प्यास लगी और रास्ते मे चल रही बोरिंग के समीप जाकर पानी पीने लगे। उसी दरमियान वन सूअर ने हमला कर दिया। गनीमत रही की गोद से बच्चा छिटकर थोड़ी दूर जा गिरा और वह सकुशल रह गया। वहीं, महिला पर हमला कर जंगली सुअरों ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही इसके बाद शव को लेकर गांव पहुंचे। वही पर्व के मौके पर हुए इस घटना से पूरा गांव मर्माहत हो उठा। वही मौत की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed