February 25, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईजीआईएमएस में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित

  • 25 शल्य चिकित्सकों ने रक्तदान कर मरीजों व परिजनों को किया प्रेरित

पटना, (गोपाल विद्यार्थी)। विश्व रक्तदाता दिवस को लेकर शनिवार को जिले के आईजीआईएमएस में एसोसियसन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के बिहार शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक सह एएसआई के राजकीय सचिव डॉ मनीष मंडल ने बताया कि एसोसियसन ऑफ सर्जिकल द्वारा आज पुरे देश भर में शल्य चिकित्सकों द्वारा सर्जन डे मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में आज देश व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ मंडल ने कहा कि एएसआई बिहार शाखा द्वारा आज पटना, गया, आरा, भागलपुर, मुंगेर, पुर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सितामढ़ी, बेतिया, एवं मोतिहारी समेत बिहार के 18 जिलों में शिविर आयोजित की गई जहां सैकड़ों लोगों द्वारा रक्तदान दिया गया। डॉ मंडल ने आगे कहा कि हम शल्य चिकित्सक मरीज के परिजनों से रक्तदान लेकर उनके मरीजों को अक्सर खुन चढ़ाते हैं, पर यह पहला मौका है कि हम शल्य चिकित्सक खुद रक्तदान करके मरीज, परिजन व समाज में यह जागरूकता फैला रहें हैं कि इससे बड़ा जीवनदान किसी मरीज के लिए नहीं हो सकता। अगर गाड़ी में ईंधन नहीं हो तो गाड़ी नहीं चल सकती वैसे हीं अगर शरीर में खुन नहीं है तो शरीर का अंग ठीक से काम नहीं कर सकता। इसलिए रक्तदान करके हम जीवन में महादान कर रहें हैं। संस्थान के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉ मनीष मंडल, डॉ संजय कुमार, डॉ साकेत कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ मोनल पटेल, डॉ तुषार पटेल समेत पच्चीस शल्य चिकित्सकों ने रक्तदान किया। मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ शैलेश कुमार एवं सह प्राध्यापक, डॉ राकेश कुमार, एएसआई बिहार शाखा के डॉ मनीष मंडल, डॉ अशोक कुमार सिन्हा, डॉ संजय सिन्हा, डॉ प्रियरंजन, डॉ अतुल कुमार वर्मा एवं डॉ संजय कुमार समेत कार्यकारणी के अन्य सदस्य मौजुद थे।

You may have missed