November 21, 2025

भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना के शौर्य और साहस को जन-जन तक पहुंचाना: प्रभाकर मिश्र

  • तिरंगा यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन, जनता में राष्ट्रभक्ति की भावना जगायेगी तिरंगा यात्रा

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा के हर कार्यक्रम में राष्ट्रहित और देशभक्ति निहित होती है। तिरंगा यात्रा के पीछे भी राष्ट्रभक्ति की गहरी भावना है। भाजपा प्रवक्ता ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा ने बुधवार से बिहार में ‘तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत की है। पहले दिन ही जिस तरह तिरंगा यात्रा का जनसमर्थन मिला, वह दर्शाता है कि बिहार के लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना कितनी प्रबल है। तिरंगा यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। गुरुवार को कमिश्नरी मुख्यालयों और शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा थल सेना, वायु सेना और नौसेना के अद्वितीय पराक्रम के सम्मान में आयोजित की जा रही है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा जनता को सेना के शौर्य, शक्ति,बलिदान और से अवगत करायेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा जनता को बतायेगी कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद किस तरह भारतीय सेना ने आतंकियों और उसके आकाओं की कमर तोड़ दी। यह जरूरी है कि देश के एक-एक व्यक्ति को अपनी सेना के पराक्रम की जानकारी हो और वे अपने सैनिकों की बहादुरी पर गर्व करें।

You may have missed