आरा से बीजेपी के आरके सिंह चुनाव हारे, माले के सुदामा सिंह ने 39 हज़ार से अधिक वोटो से हराया

आरा। आरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन सह लेफ्ट के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद की जीत हुई है। उन्होंने एनडीए गठबंधन सह बीजेपी के उम्मीदवार आरके सिंह को हरा दिया है। आरके सिंह पिछले दो बार से लगातार सांसद बने थे। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात की जाए तो यहां पर भाजपा के प्रत्याशी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से लगभग 39000 वोटो से पीछे चल रहे हैं और अब अंतिम समय की काउंटिंग बाकी है जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि इस अंतर को पार करना लगभग असंभव हो गया है। वहीं, भोजपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें आरा में 349 बूथ, संदेश में 302 बूथ, बड़हरा में 326 बूथ, अगिआंव में 286 बूथ, तरारी में 331 बूथ, जगदीशपुर में 332 बूथ और शाहपुर में 323 बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक विधानसभा बूथ के हिसाब से 14 टेबल बनाया गया है। कुल 98 टेबल है। 1 जून को हुए मतदान में आरा लोकसभा क्षेत्र में कुल 50.27 प्रतिशत मतदान हुए। आरा लोकसभा में 21 लाख 65 हजार 574 लोगों में से 10 लाख 88 हजार 685 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 5 लाख 80 हजार 796 मतदान पुरुषों ने किया तो 5 लाख 07 हजार 887 महिलाओं ने अपना वोट सुनिश्चित किया। इस लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने भी 50 प्रतिशत वोट में भागीदारी सुनिश्चित की। जिनके बदौलत आरा लोकसभा क्षेत्र में 50.27 प्रतिशत मतदान हो पाया। हालांकि यह चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए टक्कर का चुनाव है। हालांकि आरके सिंह का पलड़ा भारी है। लेकिन आरा में जातीय समीकरण हमेशा से प्रभावशाली रहा है।
