February 13, 2026

महागठबंधन की सरकार के खिलाफ बीजेपी का धरना, तारकिशोर प्रसाद बोले- राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण जनता को धोखा दे रहे हैं नीतीश

  • बुधवार को संजय जायसवाल ने कहा था कि, उन्होंने विश्वासघात किया, 2024 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी
  • 2024 के लोकसभा चुनाव 40 में से 36 सीटें जीतेगी बीजेपी : संजय जायसवाल

पटना। नीतीश कुमार आज एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव उनके डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं, आज महागठबंधन के खिलाफ बीजेपी के सभी नेता धरना प्रदर्शन कर रहे है। बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणू देवी, शाहनवाज हुसैन, रामसूरत राय समेत सभी नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश कुमार को आदतन धोखेबाज बताते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को कहा कि वे हमेशा ही विश्वासघात करते रहे हैं। भाजपा के साथ इस बार नीतीश कुमार ने जो विश्वासघात किया है इसका जवाब उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में जनता देगी। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बिहार में 40 में से 36 सीटें जीतेगी।
राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण जनता को धोखा दे रहे हैं नीतीश : तारकिशोर प्रसाद
वहीं, बिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने धोखा दिया है। बिहार के जनता को धोखा दिया है। उनको कभी माफ नहीं किया जाएगा। राजनितीक महत्वकांक्षाओं के कारण बिहार के जनता को धोखा दिया है। आगे वाले 2024-2025 के चुनाव में बिहार की जनता जवाब देगी। बीजेपी जेडीयू के नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही थी, इस सवाल पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यही बात 2017 में आरजेडी पार्टी के लिए कही थी। नीतीश कुमार के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे खत्म हो गए क्या। वहीं बाते अब बीजेपी के उपर आरोप लगा रहे हैं। इन सारे चीजों पर बिहार की जनता देख रही है। बिहार के जनता ने जो वोट दिया था वे एनडीए के पक्ष में दिया था। नीतीश कुमार बीजेपी के साथ विश्वासघात किया है। आने वाले दिनों में हमसब जवाब देंगे।
सीएम नीतीश का पार्टी तोड़ने का आरोप बेबुनियाद और झूठा : तारकिशोर प्रसाद
वही उन्होंने कहा की हमारी रणनिती स्पष्ट है कि बिहार के लोगों के लिए सड़क से लेकर सदन तक अवाज उठाएंगे। पहले भी बिहार के विकास के लिए काम किया है। नीतीश कुमार हमलोगों को नहीं बल्कि बिहार की जनता को धोखा दिया है। बिहार की ने माइनडेड दिया था एनडीय की सरकार को। नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। बीजेपी के द्वारा जेडीयू विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही था, इस सवाल पर रेणू देवी ने कहा कि कोई जेडीयू विधायकों को तोड़ने की कोशिश नहीं की जा रही था। हमलोगों पर झुठा आरोप लगा रहे हैं।

You may have missed