BIHAR : भारतीय जन परिवार पार्टी ने बोचहा विधानसभा से उतारा अपना उम्मीदवार

  • राजेश राम रमैया होंगे भारतीय जन परिवार पार्टी के उम्मीदवार

मुज्जफरपुर। भारतीय जन परिवार पार्टी और फूलन देवी जन जागरण सेना ने मीनापुर गांव में बैठक कर आगामी बोचहा उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। बोचहा विधानसभा सीट पर पार्टी की ओर से राजेश राम रमैया चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने दी है।
श्री माली ने बताया कि बोचहा विधानसभा के मीनापुर धारपुर गांव में आज भारतीय जन परिवार पार्टी और फूलन देवी जन जागरण सेना ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बातचीत के आधार पर सर्वसम्मति से विधानसभा उम्मीदवार घोषित किया गया, साथ ही पार्टी ने फूलन देवी की आदमकद प्रतिमा लगाने का पार्टी ने निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी पूरे दमखम से आगामी उपचुनाव को लड़ेगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सहनी, उपाध्यक्ष अशोक सहनी, सतीश सहनी, संजय यादव, मुकेश सहनी, सतीश मालाकार, सुधीर मालाकार, बंदना झा संतोष यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You may have missed