बाढ़ : समर्पित BJP कार्यकर्ता हुए सम्मानित, मंत्री बोले- कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल के मेरुदंड
बाढ़। बाढ़ शहर के गोला रोड स्थित नेत्रदान भवन में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने 1990 के पूर्व के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल के मेरुदंड हैं। उनके समर्पण और कर्मठता से संस्था मजबूत होती है। भाजपा समर्पित पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ताओ को मान सम्मान मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभाकर सिन्हा ने की। मौके पर बाढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह, मुकेश सिंह, रविंद्र सिंह, श्यामा पांडे, विष्णु नारायण चौबे, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सुभाष रंजन रमन सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


