2024 में दिल्ली से होगा भाजपा का सफाया, जदयू मंत्री ने चिराग को लेकर कह दी बड़ी बात
पटना। विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। वही अब इसकी तीसरी बैठक मुबई में होनी है। वही इस बैठक में इसका नामकरण भी हो गया है। हालांकि, INDIA नाम पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। वही इसका पलटवार करते हुए जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की हम जो भी काम करेंगे, भाजपा को उस पर आपत्ति होती है। उनके डर से हम कोई भी काम बंद नहीं कर सकते हैं। हम लोग अपना काम करते हैं। भाजपा को मालूम हो गया है कि इस बार उनको दिल्ली से जाना है। उनकी कुर्सी हिल रही है, 2024 में उनका पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा।
सभी का सफाया हो जाएगा
वहीं उन्होंने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के यहां जो विपक्षी दल के लोग बैठे थे। वे लोग दहशत में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है जेपी नड्डा। वह इसी बिहार की धरती पर आकर कहे थे कि 2024 में एक भी छोटे दलों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी का सफाया हो जायेगा। जब आवश्यकता नहीं है और ले गये है तो इसका ख़ामियाज़ा उनको भुगतना पड़ेगा। जिन लोगों को बुलाकर महिमामंडित कर रहे हैं। उनको मालूम होना चाहिए कि वो ले गए हैं तो उनको निगल भी जाएंगे। एक-एक करके वे लोग सबको खाएंगे। वही बंगलुरु में भाजपा की ओर से जो पोस्टर लगाया गया है जिस पर नीतीश कुमार की फोटो पर लिखा है ‘The unstable prime minister contendent’। वही इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि वो कितने भी पोस्टर लगा दे। उससे क्या मतलब है। देश की जनता जब उन्हें सहयोग और समर्थन देगी तब ना वो 2024 में सफल होंगे। देश की जनता जानती है कि ये लोग जुमलाबाज़ हैं। उन्होंने कहा की महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि कफन पर भी टैक्स लगा दिया। दूध और खाने पीने वाली चीज़ों पर भी टैक्स लगा दिया। तो ये जो टैक्स लगाने वाले लोग है, यह कल तक कहते थे कि देश में महंगाई नहीं रहेगी, देश में नौजवानों को साल में 2 करोड़ रोज़गार देंगे तो ना रोज़गार मिला और नामहंगाई कम हुई। उन्होंने कहा की देश के दंपति को औने-पौने भाव में चंद गुजराती लोगों के हाथ में बीच रहे है। पूरी देश की जानता ये सब देख रही हैऔर इनका सफ़ाया सुनिश्चित है।


