January 16, 2026

बिहार की प्रगति को गति देगी मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा : प्रभाकर मिश्र

>>बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा का है खास महत्व,समृद्धि यात्रा की सफलता के लिए की मंगलकामनाएं 

 

पटना,15 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रभाकर कुमार मिश्र ने 16 जनवरी से शुरू होनेवाली समृद्धि यात्रा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की यात्राओं का खास मायने होता है। हर यात्रा का सुफल निकलकर सामने आया है और प्रगति पथ पर बिहार की रफ्तार तेज हुई है। समृद्धि यात्रा मुख्यमंत्री जी की 16वीं यात्रा होगी। यह सोलहवीं यात्रा बिहार के विकास में सोलह श्रृंगार की तरह होगी, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को पूर्णता प्राप्त होगी।

श्री मिश्र ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार के विकास में मुख्यमंत्री जी की यात्रा का खास महत्व है। विकास की किरण हर क्षेत्र तक पहुंचे और उसका लाभ हर तबके के व्यक्ति को मिले, इसके लिए गांव तक जाकर उसका फीडबैक लेना जरूरी है। मुख्यमंत्री जी अपनी यात्रा के दौरान हर जिले में जाकर देखते हैं कि क्या हुआ है और क्या करना बाकी रह गया है।

श्री मिश्र ने कहा कि चूंकि इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 यात्राएं कर चुके हैं और बिहार विकसित प्रदेश बनने की राह पर है, इसलिए इस यात्रा के दौरान बिहार की समृद्धि का अवलोकन करेंगे, साथ ही बिहार की समृद्धि के लिए कुछ शेष रह गया होगा, उसे जल्द ही पूरा किया जायेगा।

You may have missed