नीतीश के UCC पर दिए बयान पर भाजपा ने जताया विरोध, कहा- मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे मुख्यमंत्री

पटना। देश में बहुत जल्द समान नागरिक संहिता कानून लागू होने वाला है। केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लागू करने के लिए सभी तैयारी कर ली है। हालांकि, UCC को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा UCC पर दिए गये बयान के बाद अब सूबे की सियासत गरमा गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल को CM नीतीश ने भरोसा दिलाया है कि समान नागरिक संहिता बिहार में लागू नहीं होगी। नीतीश के इस बयान पर अब भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री के UCC वाले बयाना पर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने CM नीतीश पर कटाकक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा इस कानून को लोकसभा में पास करा लेगी। राज्यसभा में भी कई मर्तबा कामयाबी मिली है। उन्होंने CM नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा की मुख्यमंत्री का सियासी करियर खत्म हो चुका है। देश में अगर एक कानून हो तो फिर दिक्कत क्या है? गोवा में भी ये कानून लागू है। नीतीश कुमार पर बरसते हुए BJP विधायक ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा लगातार देश को गुमराह किया जा रहा है। किसी के रोकने से ये कानून रूकने वाला नहीं है। बीजेपी UCC लाकर रहेगी।

You may have missed