महागठबंधन की सफलता से बेचैन है भाजपाई, लेसी सिंह ने कहा- लोकसभा चुनाव में BJP का होगा सफाया

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने-अपने दल को मजबूत करने में जुट चुकी है। वही जदयू की मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि JDU लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हमारी पार्टी राजनीतिक दल है। राजनीतिक दल का काम होता है कि समय समय पर गांव या कस्बों में जाकर राजनीतिक गतिविधि करना। हमारी पार्टी लगातार यह काम कर रही है। उन्होंने कहा की दल को धारदार बना रही है। चूंकि, आने वाले समय में लोकसभा और राज्यसभा चुनाव है तो हमारी पार्टी पूरी तरीके से ऐक्टिव हो गई है।
भाजपा भाईचारा को कर रही है तार-तार
वही जदयू कोटे की मंत्री लेसी सिंह ने कहा की भाजपा देश में भाईचारा को तार-तार करने का काम कर रही है। अब जरुरत है कि समाज में जाकर हर तबके के बीच चाहे वो अल्पसंख्यक समाज हो या अतिपिछड़ा समाज हो या दलित समुदाय हो। इन सब के बीच हमारी पार्टी की आइडियोलॉजी और बिहार में मुख्यमंत्री के 18 साल में जो उन्होंने अमन, चैन और शांति बहाल किया है। हमारी महागठबंधन की पार्टी लोगों तक पहुंचा रही है। समाज में कोई कटुता नहीं रहे। इस पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा की अमित शाह ने राज्यसभा में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा था कि जो लोग चारा घोटाले के लिये एक दूसरे का विरोध करते थे। आज वे लोग साथ आ गए हैं। इस पर लेसी सिंह ने कहा कि उन लोगों का काम ही है हमला करना। अनाप-शनाप बोलना। इसके पीछे हम लोगों को नहीं जाना है। अभी महागठबंधन की एकजुटता मजबूत हुई है। इसका नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री कर रहे हैं। इसकी सफलता की बेचैनी भाजपा वालों को है। वही राहुल गांधी को वापस सदस्यता मिलने पर लेसी सिंह ने कहा कि जिस तरह से साजिश करके आनन-फानन में उन लोगों ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का प्रयास किया था। लेकिन, कोर्ट ने उनकी सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। ये न्याय और सत्य की जीत है। सत्य परेशान हो सकता है। लेकिन अंत में सत्य की ही जीत होती है।

You may have missed