भाजपा को हराना है तो इनके 4 मजबूत किलों में से 3 को तोड़ना होगा : प्रशांत किशोर

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए उसके 4 मजबूत खंभे में से 3 को तोड़ना होगा।‌ उन्होंने कहा कि भाजपा के जीतने के 4 प्रमुख कारण हैं। वो है विचारधारा, जिसको आप हिंदुत्व कहते हैं, दूसरा है नेशनलिज्म (राष्ट्रवाद), तीसरा है लाभार्थी व चौथा है उनकी ऑर्गेनाइजेशनल और फाइनेंशियल ताकत। पीके ने कहा कि अगर आपको भाजपा को हराना है तो किसी दल को, किसी नेता व गठबंधन को इन चार मजबूत किले-द्वार में से तीन को तोड़ना पड़ेगा। वे आज़ मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखण्ड के बोड़हर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा मोह माया फैला कर अपनी उसी ताकत के सहारे चुनाव जीतती है, जिसे उसी के अंदाज में तोड़ना होगा। पीके ने कहा कि वे बिहार को और बिहार की जनता को जिताने आए है। हमें केवल भाजपा को हराने नहीं वल्कि बिहारियों को जीताने आए है। बिहार में भाजपा जीती भी है और हारी भी है। भाजपा के समर्थन से 15 वर्षों तक भाजपा-जदयू की यहां नीतीश कुमार की रहनुमाई में सरकार रही है। फिर भी बिहार की जनता की स्थिति तो नहीं बदली। बिहार में लालू-नीतीश जीते भी हैं और हारे भी हैं। कांग्रेस जीती भी है और हारी भी है।

हम लोगों ने UPA की सरकार देखी और 10 सालों तक NDA की सरकार भी देखी। इसके बावजूद बिहार से पलायन तो नहीं रुका, यहां से गरीबी तो नहीं मिटी। आपने 40 वर्षों तक कांग्रेस का भी राज देखा, भाजपा, नीतीश और लालू का भी राज देख रहे हैं। इसके बावजूद स्थिति तो नहीं सुधरी। जब तक आप समस्या के मूल को नहीं समझिएगा, जड़ को नहीं सुधारिएगा तब तक विकास संभव नहीं है। पीके ने आगे कहा कि बिहार में 5 वर्ष लोग परेशानी झेलते हैं, लेकिन वोट के दिन सभी समस्याओं को भूल जाति-धर्म के नाम पर वोट करते हैं। कभी किसी ने शिक्षा व रोजगार के नाम पर वोट नहीं किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशांत किशोर ने कहा है कि जड़ में यहां के लोगों की वो प्रवृत्ति है, जहां आप 5 सालों तक अपनी समस्याओं से जूझते हैं, लड़ते हैं, गाते हैं, परेशान रहते हैं, लेकिन जिस दिन वोट देने जाते हैं उस दिन सारी समस्याओं को भूलकर जाति-धर्म के नाम पर, लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं। इसलिए आपकी समस्या सुलझती नहीं है। उन्होंने लोगों से जात व धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अपने व अपने बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए वोट करने की अपील की है।‌

About Post Author

You may have missed