September 16, 2025

PATNA : बिहार में आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा ; युवा राजद

  • भाजपा बताएं केन्द्र सरकार के वायदों का क्या हुआ

पटना। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा 2024 के लोकसभा लोकसभा चुनाव में 40 में 36 सीट जीतने का सपना देख रही है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा। बिहार में 40 में 40 लोकसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत होगी। वही 2024 के लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की लहर में पूरे देश से भाजपा का नामोनिशान मिट जाएगा। वही यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा जब से सत्ता से बेदखल हुई है तब से भाजपा नेताओं में बेचैनी और बौखलाहट बढ़ गई है। बौखलाहट में ही भाजपा नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करते रहते है।

वही यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छाती पीटकर कहते थे हम 60 महीने नहीं 60 दिन में देश बदल देंगे। 100 दिन में काला धन लाएँगे। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख देंगे। वही हर वर्ष 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे। वही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए वायदों का क्या हुआ। भाजपा नेताओं को बताना चाहिए। भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। देश की जनता भाजपा की केंद्र सरकार से निजात पाने का मन बना चुकी है।

You may have missed