महागठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने बिट्टू सिंह पहुंचे कुढ़नी, कहा- भाजपा की शिकस्त तय
पटना। राजधानी पटना के कद्दावर समाजसेवी तथा पटना नगर निगम महापौर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह के पति रितेश रंजन सिंह और बिट्टू सिंह ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में जनसंपर्क कर लोगों से महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बिट्टू सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ाए जा रही है। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी ख्याल रख उनके लिए जन कल्याणकारी नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 17 वर्षों से सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के बहुआयामी सपनों को साकार किया गया है।उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार के द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ रोजगार,शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे मसलों पर बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।जिसे पूरे बिहार के जनता देख रही है। उन्होंने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के जनता से अपील किया कि गठबंधन के प्रत्याशी को अपार मतो से विजय बनायें।

इस दौरान रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के साथ जनसंपर्क अभियान में मुखिया जनाब फैजुद्दीन भी उपस्थित थे। रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने बताया कि महागठबंधन के लहर दिख रही है। इस उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा उन्होंने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन से जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में छाजन, दुबियाही एवं खरौना पंचायत में व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट देने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में छाजन पंचायत के मुखिया मुन्ना झा, दुबियाही पंचायत के मुखिया अशोक कुमार, खरौना पंचायत के मुखिया शंकर चौधरी एवं कई युवा साथी भी उपस्थित थे।

