January 30, 2026

इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह : उमेश कुशवाहा

पटना। आज जदयू मुख्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह को लेकर तैयारी बैठक की गई। वही इस बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रमंडलीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद व पूर्व विधायक प्रत्याशी मौजूद रहे। वही इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा। वही इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना होगा। पार्टी का हरेक सिपाही अगर निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करता है तो निश्चित रूप से 24 जनवरी का कार्यक्रम इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। उमेश कुशवाहा ने आगे कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में खासा उत्साह है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता भी इसको लेकर बेहद सक्रिय और उत्सुक दिख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी शुरुआती दिनों से ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक आदर्श का अनुकरण करती रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री बिहार का बागडोर संभालते ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे बचे कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जिस सामाजिक न्याय के साथ विकास का सपना देखा था उसे हमारे नेता ने सरजमीं पर उतारने का काम किया है। मौजूदा केंद्र की सरकार सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़कर देश में सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लक्ष्य में बाधा उत्पन्न कर रही है। हमें उनके खिलाफ एकजुट रहना है और बिहार की जनता को भी वैसी ताकतों से सजग और सतर्क करना है। वही इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के माननीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, माननीय विधान परिषद के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

You may have missed