PATNA : कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एलएन मिश्र को 100वीं जयंती पर किया याद

पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 100वीं जयंती मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर ललित बाबू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरूष थे। केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने कहा कि रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाए कार्यान्वित कीं।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मुन्ना शाही, कुमार आशीष, ऋषि मिश्रा, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह, अशोक गगन, अरविंद लाल रजक, शशि कांत तिवारी, मृणाल अनामय, सुधा मिश्रा, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, उदय शंकर पटेल, वसी अख्तर, मृगेन्द्र सिंह, निरंजन कुमार, निधि पांडेय, रूमा सिंह, आयुष भगत, राम बाबू यादव, ग्यासुद्दीन, देवेन्द्र कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह, रिक्की सिंह, एवं उपस्थित नेताओं ने ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed